इस ब्‍लॉग की सामाग्री के संकलन में श्री राहुल सिंह जी का विशेष योगदान है। सामाग्री संकलन अभी आरंभिक अवस्‍था में है, वर्तमान में यहां प्रकाशित जीवन परिचय हम विभिन्‍न सूत्रों से साभार प्रस्‍तुत कर रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी उपलब्‍ध होती जावेगी हम इसे अपडेट करते रहेंगें। प्रकाशित सामाग्री के संबंध में किसी भी प्रकार के संशोधन, परिर्वतन, परिवर्धन एवं अतिरिक्‍त सूचना के लिए आप tiwari.sanjeeva एट द gmail.com में संपर्क कर सकते हैं। आपके सुझावों का स्‍वागत है।

केयूर भूषण

केयूर भूषण का जन्म 1928 में दुर्ग जिले में हुआ था। उन्होंने 11 साल की उम्र से ही आज़ादी की लड़ाई में भाग लेना शुरु कर दिया। सिर्फ 18 साल के थे जब 1942 के आन्दोलन में भाग लेकर नौ महीने के लिये जेल में रहे थे। बाद में किसान मजदूर आन्दोलन में जुड़कर जेल गये थे। केयूर भूषण जी गांधीवादी चिंतक रहे है। हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारी रह चुके हैं। रायपुर लोकसभा से दो बार सासंद चुने गए। आजकल वे लखन कार्य में व्यस्त रहते हैं, समाज की उन्नति के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनकी रचनायें हैं - लहर (कविता संकलन) कुल के मरजाद (छत्तीसगढ़ी उपन्यास) कहाँ बिलोगे मोर धान के कटोरा (छत्तीसगढ़ी उपन्यास) कालू भगत (छत्तीसढ़ी कथा संकलन) छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियाँ। केयूर भूषण जी छत्तीसगढ़ी अउ छत्तीसगढ़ संदेश साप्ताहिक सम्पादन करते हैं। छत्तीसगढ़ी साहित्य के बारे में उनका कहना है - 'छत्तीसगढ़ी साहित्य अब पोठ होवत हे। सबे किसम के छत्तीसगढ़ी साहित्य उजागर होवत हे। जतेक छत्तीसगढ़ी शब्द वोमा काम आही ओतके छत्तीसगढ़ी भाव सुन्दराही। जब छत्तीसगढ़ी मा हिन्दी शब्द सांझर-मिझंर होय लागथे तो ओखर मिठास मा फरक आये लागथे। जिंहा तक हो सकय मिलावट ले बांचय अउ खोजके छत्तीसगढ़ी शब्द ला अपन लेखन मा शामिल करय।

No comments:

कपिलनाथ कश्यप कला कवि मुकुंद कौशल केयूर भूषण कोदूराम दलित चन्दूलाल चन्द्राकर डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा डॉ. निरुपमा शर्मा डॉ. पालेश्वर शर्मा डॉ. विनयकुमार पाठक डॉ.परदेसी राम वर्मा डॉ.रमेश चंद्र महरोत्रा डॉ.विमल कुमार पाठक दाऊ रामचंद्र देशमुख दानेश्वर शर्मा नंदकिशोर तिवारी नारायणलाल परमार पं. द्वारिका प्रसाद तिवारी पं. बंशीधर शर्मा पं. रविशंकर शुक्ल पं. सुन्दरलाल शर्मा पं.राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल पुरुषोत्तम लाल कौशिक बद्रीविशाल परमानंद बिसंभर यादव बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल भगवती सेन मंदराजी महाराज प्रवीरचन्द्र भंजदेव मिनीमाता यति यतनलाल रघुवीर अग्रवाल पथिक राजनीति रामेश्वर वैष्णव लाला जगदलपुरी विद्याभूषण मिश्र विनोद कुमार शुक्‍ल वीरनारायण सिंह शकुन्तला तरार श्यामलाल चतुर्वेदी साहित्‍य स्व. प्यारेलाल गुप्त हरि ठाकुर हाजी हसन अली हेमनाथ यदु